बहराइच,स्क्रिनिग कैम्पो का अधिकारियों ने किया अवलोकन

डीएम एसपी ने किया स्क्रीनिंग कैम्पों का निरीक्षण
चित्र संख्या 01 से 04 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 16 मई। जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच, बुद्धा पब्लिक स्कूल तथा चैधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर में स्थापित स्क्रीनिंग कैम्पों का निरीक्षण कर अन्य राज्यों से आने वाले कामगारों व श्रमिकों की स्क्रीनिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नामित नोडल अधिकारियों व सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक व प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराते हुए शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
स्क्रीनिंग कैम्पों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कुमार ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों व नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग कैम्पों में आने वाले कामगारों के आने व जाने का पूरा विवरण दर्ज किया जाय तथा स्क्रीनिंग के पश्चात सभी कामगारों को उनके गन्तव्य तक पहुॅचाये जाने की भी व्यवस्था की जाय।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, कैसरगंज के बाबू राम व सदर के राम चन्द्र यादव, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई.ए.एस. सूरज पटेल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, सी.एच.सी. तेजवापुर के एम.ओ.आई.सी. डाॅ. अभिषेक अग्निहोत्री व फखरपुर के डाॅ. प्रत्युष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  
               


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form