अजीब करिश्मा।।पानीपत की एक महिला ने एक साथ 4 बच्चो को जन्म दिया

पानीपत।। प्रकृति भी अजीबोगरीब काम करती रहती है।हरियाणा के जिले पानीपत में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला। यहां एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की हैं। महिला का नाम काजल है, जिसकी डिलीवरी पानीपत के मल्होत्रा हॉस्पिटल में हुई।

 एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। भारत में भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। कई लोग संक्रमित हैं, वहीं सरकार ने इससे बचाव के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। इस बीच महिला के चार बच्चों को जन्म देने खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया है।


अच्छी बात यह है कि जच्चा बच्चा स्वस्थ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form