कृष्ण देव मिश्र बस्ती प्रेस क्लब के चुनाव अधिकारी होंगे

 


बस्ती 9 अगस्त 2022। 
आज प्रेस क्लब के सभागार में प्रेस क्लब कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का कार्यकाल 30 सितम्बर 2022 को समाप्त हो रहा है। जिसके चुनाव के लिए सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णदेव मिश्र को चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किया गया। साथ ही उनसे अनुरोध किया गया कि निर्धारित समय में प्रेस क्लब बस्ती का चुनाव सम्पन्न कराकर नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न करायें।
बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों के हित में किये गये कार्यों को बताया गया जिस पर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त आय व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी अधिकार चुनाव अधिकारी को सौंप दिये गये।
आज की बैठक में प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form