"अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद महाकाल के दरबार में पूजन-अर्चन करने पहुंचा श्रद्धालुओं का दल"

 



मिल्कीपुर, अयोध्या।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2018 में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन करने वाला श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद एक बार फिर उज्जैन में महाकाल के दरबार में पहुंचा। श्रद्धालुओं का जत्था इसके पहले श्री राम मंदिर निर्माण की बाधा मुक्ति के लिए गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर भी पूजन-अर्चन करने के लिए गया था। इस बार उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने घंटों जय श्रीराम के नारे लगाए। श्रद्धालुओं के जत्थे की अगुवाई कर रहे श्री राम दर्शन यात्रा समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलराम तिवारी ने बताया कि वर्ष 2018 में हम लोग अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में आने वाली बाधा की मुक्ति के लिए श्री महाकालेश्वर भगवान से प्रार्थना करने आए थे। उनका पूजन-अर्चन किया था। आज जब अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है तो हम


सभी एक बार पुनः भगवान महाकाल के दरबार में उन्हें धन्यवाद देने आए हैं। श्रद्धालुओं के जत्थे ने मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक करके जन कल्याण की कामना की। 
   श्रद्धालुओं के जत्थे में मुख्य रूप से श्री राम दर्शन यात्रा समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलराम तिवारी, अजय यादव, आरडी तिवारी, विष्णु शंकर गुप्ता, विजय अरोड़ा, रेखा अरोड़ा, मनप्रीत अरोड़ा, विवेक अरोड़ा, राकेश यादव व राजकुमार आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form