सरदार सेना ने अम्बेडकर को याद किया

जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के कजगांव बाजार में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने अपने गृह निवास पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर की जयंती मनायी तथा उनके दिखाये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने संविधान के महानायक भारत रत्न बाबा साहब डा०भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित के पश्चात कहा कि अम्बेडकर ने दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित समाज के समर्थन में अभियान का नेतृत्व किया है। वह स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक केंद्रीय भूमिका भी निभाई थी। उस समय भारतीय समाज में व्याप्त विभिन्न अन्याय से लड़ने के लिए वे भावुक थें। वह एक अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थें, जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। भारतीय गणराज्य की संपूर्ण अवधारणा के निर्माण में अम्बेडकर जी का योगदान बहुत बड़ा है। इन्हें पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसी नौ भाषाओं का ज्ञान था। इन्होंने देश के लिए एक ऐसा संविधान तैयार किया जो सभी जाति और धर्म के लोगों की रक्षा करता है व उन्हें समानता का अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर धीरज यादव, बृजेन्द्र कुमार पटेल, अजीत यादव, अमन पटेल, सत्यम् सिंह पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form